Dhanbad News : बंद पड़ी केएमसीइएल की दीवार तोड़ कर लोहा चोरी

Dhanbad News : बंद पड़ी केएमसीइएल की दीवार तोड़ कर लोहा चोरी

Dhanbad News : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चोरों ने बंद पड़े केएमसीइएल फैक्ट्री की दीवार तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया. वैसे कोई कहने वाला नहीं है कि क्या चोरी हुई है, लेकिन दीवार जिस तरीके से तोड़ा गया है उससे स्पष्ट है कि चोरी हुई है. पास के ही दुकानदार शेखर बाउरी ने बताया कि सुबह आने पर देखा कि कंपनी की दीवार टूटी हुई है. उसकी दुकान के पास भी कुछ आपत्तिजनक सामान पड़ा हुए हैं. ऐसा लगता है कि लोहा निकाला गया है. ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का का कहना है कि लगातार रात्रि गश्ती के बाद इस प्रकार की घटना घट रही है. जानकारी है कि कुमारधुबी ओपी में क्षेत्र में एक रात में आठ व एक रात में 16 घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >