Dhanbad News: हाइकोर्ट के आदेश के बाद इंटक ने मानकीकरण समिति में तीन नाम किये प्रस्तावित

Dhanbad News: जेबीसीसीआइ-11 से संबंधित अन्य समितियों व उप समितियों में भी प्रतिनिधित्व देने की रखी मांग

Dhanbad News: भारतीय राष्ट्रीय खदान मजदूर संघ (इंटक) ने जेबीसीसीआइ-11 की मानकीकरण समिति में अपने प्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए तीन नाम प्रस्तावित किये हैं. इंटक के जनरल सेक्रेटरी एसक्यू जामा ने कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ विनय रंजन व मानकीकरण समिति के चेयरमैन उदय ए कावले को पत्र भेजा है. पत्र में कहा है कि कोलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के तहत इंटक के तीन प्रतिनिधियों को जेबीसीसीआइ-11 की मानकीकरण समिति में शामिल किया जाये. इसमें इंटक से जुड़े राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, महासचिव एसक्यू जामा व वैकल्पिक सदस्य के रूप में जनक प्रसाद का नाम प्रस्तावित किया गया है. इसके साथ ही, इंटक ने जेबीसीसीआइ-11 से संबंधित अन्य समितियों और उप समितियों में भी अपना प्रतिनिधित्व देने की मांग की है. बता दें कि कोलकत्ता उच्च न्यायालय ने 18 सितंबर 2025 को इंटक मामले में सुनवाई करते हुए जेबीसीसीआइ की मानकीकरण समिति की बैठक में इंटक को शामिल करने का आदेश दिया है. यह बैठक 22 सितंबर को नई दिल्ली में होगी, जिसमें कोलकर्मियों के सालाना बोनस पर चर्चा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >