अंतर विद्यालय वालीबॉल लीग चैंपियनशिप छह मई से

स्कूलों के खेल शिक्षकों के साथ जिला वालीबाल संघ की बैठक

धनबाद.

धनबाद जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में सोमवार को वालीबॉल स्टेडियम में जिला संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल की अध्यक्षता में स्कूल के खेल शिक्षकों के साथ बैठक हुई. इसमें सत्र 2023-24 में आयोजित होने वाली 24 व अंतर विद्यालय स्व. पीएन कपूर अंडर-19 बालक ट्रॉफी, शिवरानी कपूर अंडर-19 बालिका ट्रॉफी तथा 14 वर्ष बालक वालीबॉल लीग चैंपियनशिप संबंधित आयोजन पर चर्चा की गयी. इसमें निर्णय लिया गया कि अंतर विद्यालय वालीबॉल लीग चैंपियनशिप छह से 11 मई तक वालीबॉल स्टेडियम में आयोजित होगी. खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल तय की गयी है. इसमें विजेता, उपविजेता समेत भाग लेने वाले सभी स्कूल वालीबॉल टीम को पार्टिसिपेशन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद राशि भी दी जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से दीपांकर बरारी, कौशल कुमार सिंह, गणेश यादव, एसके शाह, कुसुम कुमारी साहू, अलीशा कुमारी, दीपक कुमार महतो, राजीव श्रीवास्तव, शुभम कुमार, प्रियंका कुमारी, राहुल तिवारी, संतोष कुमार, असीम प्रियदर्शी, विजय कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >