Dhanbad News : महिलाओं को हर परिस्थिति में खुद पर भरोसा कराना चाहिए : उपायुक्त

बीसीसीएल ने किया ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन

वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) बीसीसीएल के तत्वावधान में मंगलवार को कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा सभागार में ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किा गया. इसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने की. कहा : महिलाओं को हर परिस्थिति में खुद पर भरोसा होने के साथ अपने आप पर गर्व करना चाहिए. जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो वह पूरे समाज के लिए रास्ता बनाती है. खनन जैसे पारंपरिक पुरुष-प्रधान क्षेत्र में महिलाएं जिस प्रकार निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहीं, वह अनुकरणीय है. उपायुक्त ने उत्कृष्ट कार्य के लिए बीसीसीएल की दो महिला कार्मिकों, अधिकारी श्रेणी में सीएमएस डॉ पूनम दुबे व गैर-अधिकारी श्रेणी में लक्ष्मी कुमारी (जनरल असिस्टेंट, सिजुआ एरिया) को पौधा व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया, नमिता सहाय, रंजना सिंह व सीएमएस डॉ पूनम दुबे समेत बड़ी संख्या में बीसीसीएल की महिला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थी.

कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं : एमके रमैया

बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एमके रमैया ने कहा कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं की हर क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी का स्वीकरण है, जो बीसीसीएल जैसे किसी भी संस्थान के लिए प्रेरणास्पद है. वहीं बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया ने महिला मंडल द्वारा किये जा रहे समाजसेवी कार्यों की जानकारी दी. कहा कि महिलाओं के पास समाज निर्माण की असाधारण क्षमता है. विजयी प्रतिभागी व महिला कार्मिक हुई पुरस्कृत : इस वर्ष महिला दिवस 2025 के अवसर में बीसीसीएल मुख्यालय व विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतिस्पर्धाओं इत्यादि की समापन कड़ी के रूप में भी मनाया गया. उक्त गतिविधियों एवं प्रतिस्पर्धाओं में विजयी प्रतिभागियों व महिला कार्मिको को पुरस्कृत किया गया. कुल 48 महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >