dhanbadnews: अनंदिता के शानदार प्रदर्शन से जीता इंडिया सी

धनबाद की अनंदिता किशोर के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंडिया सी ने अपने अंतिम लीग मैच में इंडिया बी को चार विकेट से हराकर बीसीसीआइ के वीमेंस अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी के फाइनल में स्थान बना लिया है. अनंदिता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

धनबाद.

धनबाद की अनंदिता किशोर के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंडिया सी ने अपने अंतिम लीग मैच में इंडिया बी को चार विकेट से हराकर बीसीसीआइ के वीमेंस अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी के फाइनल में स्थान बना लिया है. अनंदिता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 30 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में इंडिया सी की टीम इंडिया ए से भिड़ेगी. रायपुर में सोमवार को खेले गए मैच में टाॅस जीतकर इंडिया सी ने पहले क्षेत्ररक्षण किया. इस दौरान शुरुआती दो विकेट झटककर अनंदिता ने इंडिया बी को बैकफुट पर ला दिया और टीम निर्धारित बीस ओवरों में नौ विकेट पर 80 रनों ही बना सकी. इंडिया बी के लिए जी तृषा ने 25, आयुषी शुक्ला ने 23 और अनादि तेगड़े ने 13 रन बनाये. अनंदिता किशोर ने चार ओवर में 16 रन देते हुए तीन विकेट लिए. वहीं केसरी द्रीथी ने नौ पर दो और जोशिता वीजे ने 15 पर दो विकेट लिए. बाद में इंडिया सी ने 11.3 ओवर में छह विकेट पर 83 रन बना मैच चार विकेट से जीत लिया. इसमें सानिका चेलके ने नाबाद 21 रन बनाये. जबकि अनादि तेगड़े ने 13 पर दो और सोनम यादव ने 20 पर दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >