अवैध लोहा कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मैथन पुलिस ने लोहा चोरी का भंडाफोड़ किया है.

मैथन ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लोहा कारोबार का भंडाफोड़ किया है. निरसा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने प्रेस वार्ता में बताया कि बड़मुड़ी कोलियरी से बार-बार लोहा चोरी की शिकायत पर एसडीपीओ ने टीम गठित कर बड़मुडी कोलियरी के श्मशान घाट के पास सोमवार की रात छापेमारी की. इस दौरान पुलिस टीम ने खदेड़ कर दो लोहा चोरों को पकड़ा. अन्य भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधियों में मो शाहिद तालडांगा एवं शेख डालिम मदनपुर निवासी शामिल है. पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक टेंपो जेएच 10 बीएन 5668 जब्त किया. उस पर चार पीस लोहा का चदरा लोड था, जिसका वजन करीब दो सौ किलो था. साथ ही पुलिस ने गैस सिलिंडर, कटर आदि बरामद किया है. इस संबंध में मैथन ओपी में कांड संख्या 195/24 दर्ज किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया. पुलिस टीम में चिरकुंडा थानेदार सुनील कुमार सिंह, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन मैथन, जितेन्द्र कुमार राम, मनोज कुमार ओझा, बबलू सोरेन, हवलदार कान्तु उरांव, धीरज कुमार राय, प्रेम कुमार पासवान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >