जोगता पुलिस ने श्याम बाजार से 10 टन कोयला जब्त किया

जोगता में अवैध कोयला लगातार दूसरे दिन भी जब्त

सिजुआ. जोगता थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही कोयला तस्करी पर रोक लगाने को लेकर सीआइएसएफ के बाद स्थानीय पुलिस भी एक्शन में आ गया है. शनिवार को जोगता पुलिस ने पुराना श्याम बाजार में छापामारी अभियान चलाकर लगभग 10 टन कोयला जब्त किया. मालूम हो कि इसी क्षेत्र में शुक्रवार को सीआइएसएफ ने साइडिंग किनारे छापेमारी कर 20 टन कोयला जब्त किया था. अब तक कोयला चोरी को लेकर एक पखवारे में यहां पांच बार छापेमारी हो की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >