IIT ISM समेत देश के वैज्ञानिकों का कमाल, वॉल माउंटेड कॉम्पैक्ट इवी चार्जिंग यूनिट को मिला यूके का पेटेंट

Dhanbad News: वॉल माउंटेड कॉम्पैक्ट इवी चार्जिंग यूनिट को यूनाइटेड किंगडम का पेटेंट मिला है. आइआइटी आइएसएम समेत देश के कई वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है शोध. शोध टीम में आइएसएम के डॉ जयंत दास थे शामिल. तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को ध्यान में रखकर तैयार की गई है यूनिट.

धनबाद से धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के वैज्ञानिकों और देश के अलग-अलग आइआइटी और प्रतिष्ठित संस्थानों के शोधकर्ताओं की टीम को बड़ी उपलब्धि मिली है. वैज्ञानिकों द्वारा विकसित “वॉल माउंटेड कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग यूनिट” को यूनाइटेड किंगडम यानी यूके का पेटेंट मिला है. इस इनोवेशन को इसी साल फरवरी में यूके पेटेंट ग्रांट किया गया है. 

शोध टीम में शामिल प्रमुख वैज्ञानिक 

इस शोध टीम में आइआइटी आइएसएम के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जयंत दास भी शामिल हैं. उनके साथ डॉ उज्जवल सुर, डॉ रुद्रशंकर धर, डॉ मनोज कुमार दत्ता, पल्लव दत्ता, डॉ पायल भारद्वाज, डॉ विवेकानंद शुक्ला, डॉ गौरव जैन, सयाक सरकार, डॉ मनुजाक्षी ब्यालाल चिंडप्पा, डॉ शशिधर तुमकुर मल्लेशप्पा, प्रशांत कुमार शाग्या पराशिवमूर्ति, राजीव बिलागी और सुषमा तारिकेरे मंजूनाथ ने इस परियोजना पर काम किया है.

कम जगह में बेहतर चार्जिंग सुविधा 

यह यूनिट तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है. वर्तमान में पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह की कमी बड़ी चुनौती बनती जा रही है. ऐसे में यह वॉल माउंटेड यूनिट कम जगह में आसानी से स्थापित की जा सकती है. यह यूनिट पार्किंग गैरेज, अपार्टमेंट, आवासीय दीवारों और संकरी व्यावसायिक जगहों पर भी लगायी जा सकती है. इसका डिजाइन बेहद कॉम्पैक्ट रखा गया है.

सुरक्षा और तकनीक पर विशेष फोकस 

इस चार्जिंग यूनिट में थर्मल मैनेजमेंट यानी गर्मी को नियंत्रित करने की विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. छोटे आकार के बावजूद इसकी आंतरिक संरचना इस तरह तैयार की गयी है कि गर्मी का प्रभाव कम हो और उपकरण सुरक्षित तरीके से काम करे. इसे मौसम प्रतिरोधी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट सख्त, दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें: गुमला के कामडारा अस्पताल से गायब थीं डॉक्टर, इलाज के अभाव में एंबुलेंस चालक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >