आइजी सुमन गोयल पहुंची अपने स्कूल, पुरानी यादें ताजा की

बालिका विद्या मंदिर की पूर्ववर्ती छात्रा का विद्यालय में हुआ सम्मान

झरिया.

बालिका विद्या मंदिर की पूर्ववर्ती छात्रा सह दिल्ली की आइजी सुमन गोयल रविवार को 29 साल बाद झरिया पहुंची. यहां झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, स्कूल के अध्यक्ष हरीश राठी, उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुमित खेतान व समिति के अन्य सदस्य, प्राचार्या व उपप्राचार्या आदि ने उन्हें सम्मानित किया. उनके साथ उनके पति कुणाल (दिल्ली के आइएएस अधिकारी) भी थे. सुमन गोयल ने बालिका विद्या मंदिर (पुराना भवन) में नर्सरी से नौंवी कक्षा तक की पढ़ाई की थी. उन्होंने वर्ष 1995 में पास आउट होने के बाद अपनी उच्च शिक्षा राज्य से बाहर में की. उन्होंने आज स्कूल प्रांगण का भ्रमण कर अपनी पुरानी कक्षाओं को उत्सुकता से देखा और कक्षाओं की तस्वीरें लीं. अपनी पुराने यादों को ताजा किया. आइजी सुमन गोयल ने बताया कि उनके अध्ययन काल की पुरानी शिक्षिका बैजयंती माला हैं. उनका आशीष भी लिया. सुमन गोयल वर्तमान में ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस दिल्ली में कार्यरत हैं. उनके पति आइएएस अधिकारी कुणाल वर्तमान में ज्वाइंट सेक्रेटरी इन मिनिस्ट्री स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स में कार्यरत हैं. मौके पर पूर्ववर्ती छात्रा एकता तुलस्यान व उनके पति राजेश मोदी भी थे. सुमन गोयल ने यहां बच्चों के बीच चाॅकलेट व मिठाइयां बांटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >