मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को ऑटो ने मारी टक्कर, पति गंभीर

सिविल सर्जन कार्यालय में बीटीएम पद पर कार्यरत है सीमा

संवाददाता, धनबाद.

मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को सोमवार की सुबह डीआरएम चौक के पास ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके सिर में गहरी चोट आयी है. उन्हें आनन-फानन में एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें दुर्गापुर मिशन अस्पताल ले जाया गया है. घायल सिविल सर्जन कार्यालय में बीटीएम पद पर कार्यरत सीमा कुमारी की पति रूपेश कुमार सिंह हैं. दोनों सदर अस्पताल परिसर में रहते हैं. रूपेश कुमार सिंह एक्सिस बैंक में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इधर घटना के बाद चालक ऑटो लेकर भाग गया. इस घटना में सीमा कुमारी को हल्की चोट आयी है.

स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष :

झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलामंत्री संजुत कुमार सहाय ने कहा कि तेज रफ्तार गाड़ियों और ऑटो चालकों पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है. मॉर्निंग वॉक करते हुए जज को इसी प्रकार टक्कर मारी गयी थी. अब फिर से घटना हुई है. पुलिस दोषी ऑटो चालक की पहचान कर कठोर कार्रवाई करे. ऐसा नहीं हुआ तो संघ आंदोलन की तैयारी करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >