BCCL में HR निदेशक का पद खाली, CMD मनोज कुमार अग्रवाल के कन्फर्मेशन का इंतजार; दो पदों पर टिकी नजर

बीसीसीएल में एचआर निदेशक का पद खाली होने और सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के कन्फर्मेशन को लेकर कोयला मंत्रालय के आदेश का इंतजार है.

बीसीसीएल में सोमवार को दो अहम प्रशासनिक पदों को लेकर दिनभर उहापोह की स्थिति बनी रही. निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैय्या का कार्यकाल पूरा होने के बाद कंपनी में निदेशक (एचआर) का पद रिक्त हो गया है.

दूसरी तरफ, सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद उनके कन्फर्मेशन को लेकर कोयला मंत्रालय की ओर से देर शाम तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ था. दोनों घटनाक्रम कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा के केंद्र में रहे.

डीपी का प्रभार सौंपे जाने की अधिसूचना का होता रहा इंतजार

मुरली कृष्ण रमैय्या ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया. सोमवार देर शाम तक उनके स्थान पर किसी अन्य निदेशक या वरिष्ठ अधिकारी को एचआर निदेशक का प्रभार सौंपे जाने की आधिकारिक सूचना नहीं थी. ऐसे में कंपनी के मानव संसाधन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों को लेकर अगले कदम पर नजर बनी हुई है.

सीएमडी के कन्फर्मेशन पर टिकी नजर

इधर, सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को बीसीसीएल के शीर्ष पद पर एक वर्ष पूरा कर लिया. उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के साथ ही कंपनी में उनके कन्फर्मेशन को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. हालांकि, देर शाम तक कोयला मंत्रालय से इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया.

अहम मोर्चों पर सक्रिय कंपनी के लिए सीएमडी का कन्फर्मेशन निर्णायक

सीएमडी के कन्फर्मेशन का मामला बीसीसीएल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कंपनी इस समय उत्पादन बढ़ाने, कोकिंग कोल की उपलब्धता बढ़ाने, झरिया पुनर्वास, अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और नयी तकनीकों के इस्तेमाल जैसे कई अहम मोर्चों पर सक्रिय है. ऐसे में शीर्ष प्रबंधन में स्थायित्व को लेकर होने वाला निर्णय कंपनी की आगामी कार्ययोजना के लिहाज से निर्णायक होगा.

मंत्रालय के आगामी आदेश पर लगीं निगाहें

अब नजर कोयला मंत्रालय के अगले आदेश पर है. एक ओर एचआर निदेशक के रिक्त पद पर प्रभार को लेकर निर्णय होना है तो दूसरी ओर सीएमडी के कन्फर्मेशन पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manohar kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >