रेनबो प्रीमियर लीग में मेजबान टीम बनी चैंपियन

सिंदरी के रांगामाटी रेनबो क्लब ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय रेनबो प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार को खेले गये फाइनल मैच में मेजबान टीम ने डोमगढ़ इलेवन को 10 रन से हरा दिया.

सिंदरी.

सिंदरी के रांगामाटी रेनबो क्लब ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय रेनबो प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार को खेले गये फाइनल मैच में मेजबान टीम ने डोमगढ़ इलेवन को 10 रन से हरा दिया. 10-10 ओवर के मैच में टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री सोनू गिरि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में सिंदरी व उसके आसपास की 18 टीमों ने भाग लिया था. फाइनल मैच में मेजबान टीम रेनबो क्लब ने सन्नी कुमार की कप्तानी में 10 ओवर में 175 रन बनाए थे. जबकि डोमगढ़ इलेवन की टीम 10 ओवर में 165 रन पर सिमट गयी. फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब डोमगढ़ इलेवन के रितुराज को मिला. जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब रेनबो ब्लब के गन्नी खान को मिला. टूर्नामेंट के समापन समारोह में रंजीत निषाद, रोहित सिंह, संतोष पासवान, महेश चौधरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >