झरिया.
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ, भौंरा ग्रुप ने रविवार को भौंरा क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में समारोह का आयोजन किया. इस दौरान अस्पताल की नर्स इलिस लकड़ा व सरिता कुमारी को पुष्पगुच्छ, बैग, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया. मौके पर धकोकसं के कार्यकारी अध्यक्ष सह कोल इंडिया सुरक्षा समिति के सदस्य रामधारी, अरिंजय श्रीवास्तव, एलएन प्रसाद, सुभाष यादव, कमलेश पांडेय, धनेश्वर रवानी, मो इलियास, नंदलाल गोप, कौशल दास बीपी, जोना महतो, गया पासवान, शिवकुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, मकसूद आलम, शाहिद अंसारी, हराधन हाड़ी आदि थे.स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित :
जोड़ापोखर. नर्स व मदर्स डे पर धकोकसं ने लोदना क्षेत्रीय अस्पताल जियलगोड़ा में सम्मान समारोह का आयोजन कर अस्पतालकर्मियों को सम्मानित किया. इस दौरान मतदाता जागरूकता संगोष्ठी भी हुई. संगोष्ठी को रिटायर्ड चिकित्सक डॉ पीएस सिंह, डॉ आरके शर्मा व विकास रंजन ने संबोधित किया. मौके पर रामधारी, दयाराम सिंह यादव, इस्माइल मल्लिक, ओमप्रकाश ओझा, रानी गोस्वामी, उदय प्रसाद, रामजन्म पासवान, उमाशंकर विद्यार्थी, उज्ज्वल कुमार दे, उस्मान अंसारी, दिलीप कुमार सिंह, अनामिका कुमारी, गीता सोरेन, सुभाष, संतोष पाठक, विपिन, किशोर, रामदेव यादव, शालिनी, अशोक, सुनीता कपूर आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
