Dhanbad News: टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की नयी पहल

अब सुदूर इलाकों से स्पूटम सैंपल एसएनएमएमसीएच लायेगा डाक विभाग

टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. सोमवार से जिले में टीबी की जांच को लेकर नयी सेवा शुरू की गयी है. इसके तहत अब सुदूर स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच कराने वाले मरीजों के बलगम (स्पूटम) के सैंपल भारतीय डाक के माध्यम से एसएनएमएमसीएच स्थित प्रयोगशाला तक भेजे जायेंगे और वहीं से जांच रिपोर्ट तैयार की जायेगी. इस नई सेवा की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने की. उन्होंने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर जिले में यह व्यवस्था लागू की गयी है. इसका उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को टीबी जांच की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराना है. समय पर रिपोर्ट मिलने से मरीजों का इलाज भी शीघ्र शुरू किया जा सकेगा. सेवा की शुरुआत के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र से टीबी मरीजों के सैंपल डाक विभाग को सौंपे गये. इस दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, डाट प्लस सुपरवाइजर कौशलेंद्र कुमार सिंह, एसटीएलएस ओम प्रकाश पासवान, प्रयोगशाला प्रावैधिकी जितेंद्र कुमार, संजय कुमार जायसवाल, एएनएम मैरी एवं कुमार मधुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >