Dhanbad News: अहमदाबाद से लापता युवती की तलाश में पुटकी पहुंची गुजरात पुलिस

पुटकी की छात्रा ने युवती के लिए बनवाया था एयर टिकट. स्नैपचैट पर तीन माह से युवती के संपर्क में थी छात्रा

गुजरात से लापता एक युवती की तलाश में अहमदाबाद के बाबूनगर थाना की पुलिस मंगलवार को पुटकी थाना पहुंची. बाबूनगर थाना की हवलदार नितिन बाई के साथ दो कांस्टेबल और युवती के परिजन भी थे. यहां स्थानीय पुलिस की मदद से पुटकी दो नंबर से नौंवीं कक्षा की एक छात्रा को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. उक्त छात्रा एक स्थानीय निजी स्कूल में पढ़ती है. पूछताछ के बाद उक्त छात्रा को छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि उक्त युवती की शादी तय हो चुकी थी. उसने परिजनों से करीब 26 लाख रुपये के गहने व अन्य सामान खरीदवाये और शादी से पहले घर से गायब हो गयी. इस संबंध में युवती के परिजनों ने 16 अप्रैल को बाबूनगर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. परिजनों ने उसकी तलाश मुंबई में भी की.

तीन माह से पुटकी की छात्रा के संपर्क में थी युवती

जानकारी के अनुसार, लापता युवती पिछले तीन माह से पुटकी की छात्रा की स्नैपचैट फ्रेंड थी. इस दौरान उसने उक्त छात्रा से मुंबई जाने के लिए एयर टिकट बनवाया. पैसे की कमी होने पर पुटकी की छात्रा ने दुबई में रह रहे अपने जीजा से रुपये मंगाकर टिकट कटवाया. बाद में युवती ने किसी अन्य खाते से उसे 4700 रुपये वापस भी कर दिये. मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग से मिले सुराग के आधार पर युवती के परिजन पुटकी पहुंचे थे. इस दौरान पुटकी थाना में अहमदाबाद पुलिस, युवती के परिजन और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से गहमागहमी का माहौल रहा. मामले में पुटकी इंस्पेक्टर सह पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि पूछताछ के छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >