GDS भर्ती का रोस्टर जारी, झारखंड में 908 पद खाली, आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर

झारखंड में GDS के 908 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. 10वीं पास उम्मीदवार 21 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

उच्चतम स्कोर के साथ मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रों के लिए सीधी भर्ती से संबंधित डाक विभाग एक अच्छी खबर लेकर आया है. इस संबंध में डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन नियुक्ति अनुसूची-द्वितीय, जुलाई 2026 के तहत रिक्त पदों पर भर्ती का रोस्टर जारी कर दिया है.

झारखंड डाक परिमंडल में 908 पदों पर शाखा डाकपाल (BPM), सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति होगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त यानी गत सोमवार से शुरू हो गयी है.

19 सितंबर से होगा ऑनलाइन पंजीकरण

उम्मीदवार 19 सितंबर की शाम पांच बजे तक एकमुश्त ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे. आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया दो से 21 सितंबर की शाम पांच बजे तक चलेगी.

सामान्य वर्ग के लिए यानी अनारक्षित 382 पद

जारी रोस्टर के अनुसार 908 पदों में 382 सामान्य वर्ग, 105 अन्य पिछड़ा वर्ग, 100 अनुसूचित जाति, 218 अनुसूचित जनजाति और 71 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित हैं. दिव्यांग श्रेणी के लिए भी पद आरक्षित हैं. इनमें पीडब्ल्यूडी-ए के 8, पीडब्ल्यूडी-बी के 12, पीडब्ल्यूडी-सी के 19 और पीडब्ल्यूडी-डीई के तीन पद शामिल हैं.

आवेदन में सुधार का भी मिलेगा मौका

आवेदन जमा करने के बाद जानकारी में गलती मिलने पर अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो दिन की सुधार अवधि रहेगी. इस दौरान पंजीकरण और आवेदन से संबंधित जानकारी में आवश्यक संशोधन संभव होगा. ऑनलाइन शुल्क से संबंधित सुधार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

10वीं के नंबर से होगा चयन

ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. चयन के लिए लिखित परीक्षा के बजाय 10वीं कक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर प्रतिभा सूची तैयार होगी. कोटिवार अधिकतम प्राप्तांकों के आधार पर चयन को प्राथमिकता दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >