Dhanbad News: बीसीसीएलकर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़ लाखों के सामान चोरी

Dhanbad News: लायकडीह डीप कोलियरी कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई घटना

Dhanbad News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल लायकडीह डीप कोलियरी स्थित कॉलोनी में बीसीसीएलकर्मी किशोर कुमार सिंह के क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान चोरी कर ली गयी. घटना बुधवार दिन की है. श्री सिंह घटना के समय ड्यूटी गये थे. वह दहीबाड़ी कोलियरी के डिस्पेंसरी में कार्यरत हैं. इस संबंध श्री सिंह की शिकायत पर गुरुवार को चिरकुंडा थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. भुक्तभोगी ने बताया कि चोरों ने उनके क्वार्टर से सोने की चेन (10 ग्राम), चांदी का दो सिक्का, पायल, बिछिया, नकद राशि के अलावा अन्य कीमती सामान ले गये. चोरी गये सामानों की कीमत करीब दो से तीन लाख रुपये है. इधर, घटना की छानबीन में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं. चिरकुंडा पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का उद्भेदन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >