बरोरा में जीएम ने किया यज्ञशाला का उद्घाटन

बरोरा जीएम ने किया उद्घाटन

बरोरा. डीएवी पब्लिक स्कूल बरोरा में नवनिर्मित महर्षि दयानंद वैदिक यज्ञशाला का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि बीसीसीएल बरोरा के महाप्रबंधक पीयूष किशोर ने किया. आयोजित कार्यक्रम में सीब��एसइ 10 वीं बोर्ड से जिला के टॉप फाइव तथा विद्यालय टॉपर राहुल कुमार महतो, सेकेंड टॉपर अजय कुमार महतो, थर्ड टॉपर प्रियांशु कुमार सिंह तथा 12वीं साइंस के विद्यालय टॉपर निशांत रजवार, सेकेंड टॉपर रजनीश कुमार, थर्ड टॉपर गौतम कुमार महतो, कॉमर्स टॉपर रिया कुमारी सर्राफ, सेकेंड टॉपर युग अग्रवाल तथा थर्ड टॉपर अक्षय साहू को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. सामूहिक हवन से किया गया. मुख्य अतिथि बरोरा जीएम पीयूष किशोर ने टॉपर विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर विशिष्ट अतिथि बरोरा एजीएम जीके मेहता, महुदा प्राचार्य एके मंडल, बरोरा प्राचार्य राकेश शर्मा, प्रशासनिक मैनेजर हेमंत कुमार हेना, सिविल मैनेजर दीपक रजक आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >