युवती की हत्या का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

मुगमा स्टेशन के समीप जंगल में 23 मई की रात हुई थी घटना, युवती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

मुगमा स्टेशन के समीप जंगल में 23 मई की रात हुई थी घटना, युवती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्तनिरसा के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुगमा रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में 23 मई की रात कालूबथान ओपी क्षेत्र के जोल्हाडीह गांव निवासी सिद्दीक अंसारी की तलाकशुदा बेटी अफसाना खातून (27) की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया. मामले में पुलिस ने कालूबथान क्षेत्र के जयपुर गांव के दो युवक शहाबुद्दीन अंसारी व रब्बानी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त बाइक व मृतका का मोबाइल भी बरामद कर लिया है. यह जानकारी शुक्रवार को निरसा एसडीपीओ रजत मालिक बाखला ने मैथन स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में दी.

एसएसपी के निर्देश पर गठित की गयी थी टीम :

24 मई की सुबह मुगमा स्टेशन के समीप जंगल में एक युवती गंभीर हालत में मिली थी. लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया था, जहां 27 मई को उसकी मौत हो गयी थी. मामले में चौकीदार अशोक साव के बयान पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था. घटना के एक सप्ताह बाद मृतका की पहचान कालूबथान क्षेत्र के जोल्हाडीह निवासी सिद्दीक अंसारी की तलारशुदा पुत्री अफसाना खातून के रूप में हुई. मामले के उद्भेदन को लेकर एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की. इसी क्रम में कालूबथान क्षेत्र के जयपुर गांव के शहाबुद्दीन अंसारी व रब्बानी अंसारी को टीम ने गिरफ्तार किया. पुलिस टीम में चिरकुंडा इंस्पेक्टर फागू होरो, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी नीतीश कुमार, कुमारधुबी प्रभारी पंकज कुमार, पंचेत प्रभारी प्रभात रंजन राय, एसआइ अर्जुन कुमार सिंह, एएसआइ नीरज कुमार यादव, आरक्षी बिनोद महतो, वीरेंद्र कुमार यादव शामिल थे.

मरा समझ कर जंगल में फेंक दिया था युवती को :

पूछताछ में शहाबुद्दीन ने पुलिस बताया कि अफसाना से उसका प्रेम-प्रसंग था. 23 मई की शाम उसे अपने दोस्त रब्बानी अंसारी के साथ बाइक से लेकर मुगमा स्टेशन पहुंचे. अफसाना अपने घर से दो लाख 26 हजार रुपये लेकर निकली थी. दोनों उसे समीप के जंगल में ले गये और पत्थर से उसे बुरी तरह कूच दिया. इसके बाद उसे मरा समझ कर जंगल में फेंक दिया. इसके दोनों ने रुपये को आपस में आधा-आधा बांट लिया. अफसाना का मोबाइल भी ले लिया. इसके बाद बाइक से फरार हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >