Dhanbad: प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Dhanbad: धनबाद में प्रेमी को छुड़ाने की मांग को लेकर एक युवती टावर पर चढ़ गई. पुलिस और प्रशासन ने काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

धनबाद से प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. करीब डेढ़ घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों की सांसें थामे रखा. मौके पर भीड़ जुटी रही, पुलिस समझाती रही और युवती अपनी जिद पर अड़ी रही. यह पूरा मामला गोमो के सिकलाइन इलाके का है. बताया जा रहा है कि शाहरिया की रहने वाली युवती एक शादीशुदा युवक से प्रेम करती है. उक्त युवक को किसी मामले में निमियाघाट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

प्रेमी को हिरासत से छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी

अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत युवती सीधे सिकलाइन स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे से पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बावजूद उतरने से इनकार करती रही. युवती की मांग थी कि उसके प्रेमी को तुरंत छोड़ा जाए और उससे शादी कराई जाए. टावर पर चढ़ी युवती को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. हालात को देखते हुए हरिहरपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया. करीब डेढ़ घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद जब युवती नीचे उतरी तो पुलिस उसे थाने लेकर गई.

मुखिया ने बताया पूरा मामला

परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है और उन्हें थाने बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस पूरे मामले में मुखिया अहमद अली ने बताया कि लड़की काफी देर तक टावर पर चढ़ी रही. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसे समझाया, तब जाकर वह नीचे उतरी. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. गौरतलब है कि प्रेम प्रसंग के इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. समय रहते पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. अब सबकी नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी.

ये भी पढ़ें…

Dhanbad News: नयी बाइक की पार्टी के दौरान विवाद के बाद दोस्तों ने पत्थर से कूच कर दी थी जीतेश की हत्या

Dhanbad News: गोल्डन आवर में सही इलाज से बच सकती है मां की जान : डॉ शीला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >