कार्यशाला को संबोधित करतीं उपायुक्त व अन्य.
Dhanbad News: एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में पीसी एंड पीएनडीटी पर उन्मुखीकरण कार्यशालाDhanbad News: पुरुष और महिला को अपनी प्रतिभा निखारने का समान अवसर मिलना चाहिए. महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहिए. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी. यह बातें उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मंगलवार को एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत पीसी एंड पीएनडीटी उन्मुखीकरण कार्यशाला में कही. उपायुक्त बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज की बीएड प्रशिक्षु छात्राओं को संबोधित कर रही थी. उपायुक्त ने छात्राओं से हर लड़की को उपरोक्त संदेश देकर उन्हें जागरूक करने को कहा. उन्होंने कहा बेहतर समाज निर्माण के लिए लैंगिक समानता जरूरी है. इसके लिए ध्यान केंद्रित कर काम करना होगा.भ्रूण जांच ल लिंग निर्धारण दंडनीय अपराध
पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर उपायुक्त ने कहा कि भ्रूण जांच और लिंग निर्धारण दंडनीय अपराध है. उन्होंने इसके नैतिक, तकनीकी और कानूनी पहलू पर विचार दिये. साथ ही, छात्राओं से इसे जानने और समान रूप से इस पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया. कार्यशाला को जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने भी संबोधित किया. उन्होंने भ्रूण हत्या पर सवाल उठाये. सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने वास्तविक समानता पर जोर दिया. कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर ने भ्रूण परीक्षण में झारखंड के जिलों की स्थिति से अवगत कराया. कार्यशाला में डॉ विकास राणा, पूजा रत्नाकर, नीता सिन्हा के अलावा कॉलेज की 150 से अधिक बीएड छात्राएं उपस्थित थीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
