घर में पत्थरबाजी से त्रस्त दंपती ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी

पत्थरबाजी से पीड़ित ने दी चेतावनी

कतरास.

रामकनाली ओपी क्षेत्र की सलानपुर बस्ती निवासी बैजनाथ महतो व उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी पिछले 20 दिनों से घर में पत्थरबाजी से परेशान है. अज्ञात लोगों द्वारा घर पर पथराव करने से कर्कट शीट क्षतिग्रस्त हो गयी है. लक्ष्मी देवी ने बताया कि बेटा-बेटी के साथ 60-70 वर्षों से रह रही है. घर पर पत्थर बाजी की शिकायत रामकनाली ओपी, बाघमारा डीएसपी तथा उपायुक्त के दरबार में की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. पत्थरबाजी से पूरा परिवार दहशत में है. लक्ष्मी देवी ने बताया कि एक बेटी है, जो कोचिंग क्लास चलाती है. घर में पत्थरबाजी से बेटी भी परेशान है. उसने जिला प्रशासन से जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी है. लक्ष्मी देवी ने बताया कि जिला प्रशासन पत्थरबाजी करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो पूरे परिवार के साथ रणधीर वर्मा चौक पर भूख हड़ताल करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >