गैंगस्टर फहीम खान का ऑडियो वायरल, ठेकेदार से मांगी रंगदारी

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद गैंगस्टर फहीम खान का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस ऑडियो में कथित तौर पर एक रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने की बात कही जा रही है. प्रभात खबर इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

Dhanbad News: वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान को जहां सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर उसका कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद फहीम खान की आवाज वाला यह ऑडियो एक रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने से जुड़ा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

क्या है वायरल ऑडियो में

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर रेलवे ठेकेदार सूर्या, फहीम खान और उसके एक रिश्तेदार के बीच कॉन्फ्रेंस कॉल की बातचीत सुनाई दे रही है. इसमें ठेकेदार पर रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है. ऑडियो में एक आवाज यह कहते हुए सुनाई देती है कि सात लाख रुपये दिया है, अब और देना होगा. वहीं बातचीत में यह भी कहा जा रहा है कि हम लोग बिहार के सूरजभान नहीं हैं, जो अपहरण करने का काम करते हैं. साथ ही कथित तौर पर धमकी दी जाती है कि यदि रंगदारी नहीं दी गयी तो मेरा आदमी कहीं भी मार देगा, मिलकर काम करोगे तो फायदा में रहोगे. दोनों पक्षों के साथ काम करने से लाभ होने की बात भी दोहरायी गयी है. कहा कि तुम्हारे पॉकेट से रुपया नहीं मांग रहे हैं, जो कमायेगा उसी में दें, मेरा बच्चा से बात कर लें. यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फिलहाल इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रभात खबर वायरल ऑडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें- JPSC Exam Controversy: सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारी को किया गिरफ्तार, रांची के दो होटलों में छापेमारी

ये भी पढ़ें-रांची में पुलिस मुठभेड़: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह का हत्यारा सत्यम पाठक ढेर होते-होते बचा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >