मारपीट मामले को लेकर फर्द बयान दर्ज

एसएनएमएमसीएच परिसर में टोटो लगाने पर हुई थी मारपीट

धनबाद.

धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड श्रीनगर कॉलोनी निवासी गुड्डू कुमार के साथ 15 जून को एसएनएमएमसीएच परिसर धनबाद में मारपीट की घटना घटी. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गये हैं. उन्होंने सोमवार को सरायढेला थाना में फर्द बयान दर्ज कराया. बताया कि वह टोटो संचालक हैं. 15 जून को अपनी मां की दवा लेने अपने ड्राइवर हिमांशू कुमार के साथ एसएनएमएमसीएच आया था. इस दौरान वहां टोटो को खड़ा किया. तभी वहां पहले से मौजूद इडली विक्रेता नवकुमार मोदक 20 रुपये मांगने लगा. जब कहा कि पैसे क्यों ले रहे हों तो उसने फोन कर अन्य तीन-चार लड़काें को बुलाया लिया. फिर लाठी, रड व चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उनके ड्राइवर ने भागकर अपनी जान बचायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >