Dhanbad News : एक साथ चिरकुंडा नप क्षेत्र में चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन

Dhanbad News : एक साथ चिरकुंडा नप क्षेत्र में चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन

Dhanbad News :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 15वां वित्त आयोग के तहत चिरकुंडा नप क्षेत्र में चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया. उद्घाटन विधायक अरूप चटर्जी ने किया. वार्ड 17 के केंद्र में डॉ जेबा बानो, वार्ड 16 में डॉ रामजी द्विवेदी, वार्ड पांच में डॉ दिवाकर कुमार सिंह एवं वार्ड 21 में डॉ रहमातुल्ला जेबा को पदस्थापित किया गया. संचालन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक होगा और मरीजों को दवा मुफ्त में दी जायेगी. गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया जायेगा. यहां सिर्फ ओपीडी चलेगा और चिकित्सक के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी भी सभी केंद्र में उपलब्ध रहेंगे. विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर की कमी है और ऐसी स्थिति में चिरकुंडा नप में चार डॉक्टर चार केंद्र में उपलब्ध होंगे. इस दौरान इओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि सुविधा एक फरवरी से मिलेगी. मौके पर सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन व नजरुल इस्लाम, डॉ जेबा बानु, एई अंकित परासर, निवर्तमान अध्यक्ष डबलू बाउरी, मुरली तुरी, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, संतु चटर्जी, अनिल यादव, शशिभूषण नाथ तिवारी, कल्याण राय, वरुण दे, अभया राखा, मो आरिफ, नांटू गोस्वामी, इरफान अहमद खान, झंटू कांजीलाल, संदीप सत्यम, विजय यादव, रंजीत रवानी, काजल चक्रवर्ती, राजेश कुमार मिश्रा, विश्वनाथ मुखर्जी, फिरोज खान, मिथिलेश साव आदि थे.

लगते रहे जय श्रीराम व जय झारखंड के नारे

उद्घाटन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये. यह देख माले नेताओं ने भी जय झारखंड व हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये. इससे माहौल थोड़ा गरमाया. उसके बाद ढुलू महतो जिंदाबाद तो दूसरी ओर से अरूप चटर्जी जिंदाबाद के नारे लगते रहे. उद्घाटन समारोह में सांसद ढुलू महतो भी आमंत्रित थे, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >