BCCL में HR मामलों की समीक्षा, विशेष अभियान 6.0 में ई-वेस्ट और क्वार्टरों पर रहेगा फोकस

बीसीसीएल की एपीएम बैठक में संविदा कर्मियों की सुविधाओं, लंबित मामलों के निस्तारण और विशेष अभियान 6.0 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई.

धनबाद. बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार को एरिया पर्सनल मैनेजर (एपीएम) समन्वय बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज और विभागाध्यक्ष (आईआर-सीएसआर) सुरेंद्र भूषण ने की. इस दौरान बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में मानव संसाधन और औद्योगिक संबंधों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी.

संविदा कर्मियों की सुविधाओं पर जोर

बैठक में नये ओएचएस अधिनियम के तहत बीसीसीएल इकाइयों के पंजीकरण, ठेकेदारों के विवरण को अपडेट करने और संविदा कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई. संविदा कर्मियों को कल्याण और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.

अधिकारियों को सीएलआईपी पोर्टल पर संविदा कर्मियों का विवरण अपडेट करने की प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही मैनपावर रिपोर्ट अगले माह की पांच तारीख तक उपलब्ध कराने को कहा गया.

औद्योगिक विवाद और क्वार्टरों की जनगणना की समीक्षा

बैठक में औद्योगिक विवाद अधिनियम और उपदान भुगतान अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की गयी. लंबित प्रोविजनल इंप्लॉयमेंट मामलों, नियमित और संविदा कर्मियों के सीएसपी कवरेज तथा कंपनी क्वार्टरों की जनगणना की स्थिति पर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: बिजली-पानी संकट पर BCCL को विधायक की दो टूक, टैंकर से पानी और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

विशेष अभियान 6.0 में ई-वेस्ट निस्तारण पर रहेगा फोकस

बैठक में विशेष अभियान 6.0 की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. यह अभियान 2 से 31 अक्तूबर तक चलेगा. अभियान के दौरान लंबित मामलों के निबटारे, ई-वेस्ट और अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण तथा कार्यालयों में स्वच्छता पर विशेष जोर रहेगा.

सभी क्षेत्रों से 15 से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी मांगी गयी है. इसके अलावा बैठक में आगामी स्पोर्ट्स कैलेंडर को लेकर भी चर्चा हुई.

बैठक में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के मानव संसाधन प्रबंधक, मुख्यालय के मानव संसाधन निदेशालय के विभागाध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manohar kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >