Dhanbad News : नुनूडीह में जलयात्रा में श्रद्धालु महिलाओं से चेन छिनतई करतीं पांच महिलाएं पकड़ायीं, धुनाई

Dhanbad News : नुनूडीह में जलयात्रा में श्रद्धालु महिलाओं से चेन छिनतई करतीं पांच महिलाएं पकड़ायीं, धुनाई

Dhanbad News : सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह एनबीसीसी कॉलोनी में बुधवार को आयोजित जलयात्रा के दौरान भीड़ में घुस कर पांच श्रद्धालु महिलाओं की चेन छिनतई कर ली. महिलाएं माथे पर कलश लेकर जा रही थीं. इसी दौरान भीड़ में पांच महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गयी. भीड़ ने चेन छिनतई करते छह बाहरी महिलाओं को पकड़ा, और जमकर धुनाई कर दी. बताया जाता है कि कुछ श्रद्धालु महिलाएं यज्ञ मंडप में जल भरा हुआ कलश रखने गयी थी, जैसे ही उन लोग कलश रखने के लिए झुकीं, उचक्का महिलाओं ने उनके गले से चेन छीन ली. जिन श्रद्धालु महिलाओं की छिनतई की गयी, उनमें नुनूडीह एनबीसीसी कॉलोनी निवासी स्व मनोज कुमार की पत्नी उषा देवी, रमेश भगत की पत्नी सुचेता नारायण के गले से चेन, अरुण कुमार की पत्नी बिंदु देवी का गले का मंगलसूत्र, आरके साव की पत्नी राजमुनी देवी की ढाई भर की सोने की चेन, अशोक महतो की पत्नी शांति देवी की सोने की चेन शामिल हैं. कुल सात लाख की चेन छिनतई की गयी थी. यज्ञ समिति के लोगों व भुक्तभोगी महिलाओं ने छिनतई कर रहीं छह बाहरी महिलाओं को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. उनके पास से छीनी गयी चेन ले ली. उसके बाद उनमें से पांच महिलाओं को पकड़ कर सुदामडीह पुलिस को सुपुर्द कर दिया. सभी छह महिलाएं पटना गायघाट की रहने वाली हैं. आरोपी महिलाओं का कहना है कि आठ महिलाएं ट्रेन से यहां आकर चूड़ी सिंदूर बिंदिया आदि बेचती हैं. हालांकि पुलिस ने उनके पास से बेचने का कोई सामान नहीं मिला है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुरुवार को महिलाओं से फिर पूछताछ की जायेगी. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >