धनबाद के गोविंदपुर, बाघमारा व कलियासोल में बनेंगी 5 ग्रामीण सड़कें, खर्च होंगे 3.74 करोड़

धनबाद के गोविंदपुर, बाघमारा और कलियासोल में 3.74 करोड़ की लागत से पांच ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा. इससे तीन प्रखंडों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

जिले के गोविंदपुर, बाघमारा और कलियासोल प्रखंड में पांच ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. इन योजनाओं पर कुल 3 करोड़ 74 लाख 58 हजार रुपये खर्च होंगे. सभी सड़कों का निर्माण छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही आसान होने के साथ मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होगा.

गोविंदपुर में दो सड़कों पर 139.792 लाख खर्च

गोविंदपुर में पतरा कुल्ही से दिगरी तक सड़क निर्माण पर सबसे अधिक 99.907 लाख रु खर्च होंगे. वहीं जैप कैंप से जीटी रोड वाया मास्टर कॉलोनी तक सड़क के लिए 49.885 लाख रु स्वीकृत किये गये हैं.

बाघमारा और कलियासोल को भी सौगात

बाघमारा में डोम चलकरो से जाहेर बाबा होते हुए खानुडीह हीरक रोड तक सड़क के लिए 97.210 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. फुलवारटांड़ पंचायत में बदौरा बद्री होटल से रेलवे स्टेशन वाया बंगाली टोला तक सड़क निर्माण पर 50.079 लाख रुपये खर्च होंगे.

बाजार, स्कूल तथा मुख्य सड़कों तक पहुंच आसान होगी

कलियासोल के गुलियाडीह में पीडब्ल्यूडी रोड से स्कूल तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इस योजना पर 77.50 लाख रु खर्च होंगे. इन सड़कों के बनने से गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बाजार, स्कूल तथा मुख्य सड़कों तक पहुंच आसान होगी.

29 सितंबर तक आवेदन, एक अक्तूबर को खुलेगी निविदा

सड़क निर्माण की निविदा 9 सितंबर को प्रकाशित होगी. इच्छुक ठेकेदार 29 सितंबर की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे. निविदा 1 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे खोली जाएगी. पांचों योजनाओं के लिए अलग-अलग लागत निर्धारित की गयी है. योजनाओं के लिए राशि डीएमएफटी से उपलब्ध करायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >