Dhanbad News: गायनी विभाग में लगी आग, वार्ड में धुआं भरने मची अफरातफरी

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच की घटना, कई अहम दस्तावेज जले, अधीक्षक ने दिये जांच के आदेश

Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गायनी विभाग के कार्यालय में रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे आग लग गयी. घटना से कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गये. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जतायी जा रही है. इस दौरान गायनी वार्ड में धुआं भरने से मरीजों में अफरातफरी मच गयी. स्थिति को देखते हुए मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इधर, सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हो गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जायेगी. घटना में लापरवाही पायी गयी, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जायेगी.

मरीजों को दूसरे वार्डों में किया गया शिफ्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की शाम साढ़े सात बजे कार्यालय से धुआं उठते देख कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी. इसके बाद फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. जब तक आग बुझायी गयी, तब तक आग बुझायी गयी, कई दस्तावेज जल चुके थे. घटना के बाद गायनी वार्ड के मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है.

कार्यालय में रखे हुए थे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

गायनी विभाग के कार्यालय में विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे. कई महत्वपूर्ण फाइलें भी वहां थीं, जो जल गयीं. मरीजों के रिकॉर्ड, प्रशासनिक दस्तावेज, विभागीय पत्राचार और यौन शोषण से जुड़े मामलों के पीड़ितों के रिकॉर्ड आदि थे.

सोमवार को होगा नुकसान का आकलन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि सोमवार को जले हुए दस्तावेजों का आकलन किया जायेगा. साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो. इसके लिए फायर सेफ्टी व्यवस्था की समीक्षा भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >