Dhanbad News : हर पल चौकन्ना रहे अग्निशमन दल : सीइओ

Dhanbad News : हर पल चौकन्ना रहे अग्निशमन दल : सीइओ

Dhanbad News : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर एमपीएल में आयोजित अग्नि सुरक्षा सप्ताह बुधवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम को एक सप्ताह की जगह एक महीने तक चलाया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण, प्रायोगिक प्रशिक्षण, रिमोट संचालित अग्नि मॉनिटर का प्रदर्शन, मॉकड्रिल, स्लोगन, पोस्टर, चित्रांकन, जागरूकता शिविर सहित विभिन्न माध्यमों से अग्निशमन की जानकारी व बचाव के तरीके बेहतर तरीके से बताया जा सके. मौके पर एमपीएल के सीइओ एवं चीफ ईस्टर्न रीजन जेनरेशन जगमीत सिंह सिद्धू ने अपने संदेश में सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए अग्निशमन दल की सराहना की. कहा हल्की लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. एमपीएल के सीएमओ शुभ्रा सुंदर चटर्जी, प्रवीण बी.राउत, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, सुप्रतीक मुखर्जी, रूपेश कुमार सिंह एवं जय श्री चौधरी ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया तथा अपने विचार रखे. कार्यक्रम में एमपीएल के वरीय अधिकारी शुभ्रा सुंदर चटर्जी, डीके गंगवाल, प्रवीण बी राउत, सुप्रतीक मुखर्जी, संदीप खेडवाल, रूपेश सिंह, जयश्री चौधरी, अजय कुमार आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >