ठेकेदार कुंभनाथ सिंह पर धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

केस के अनुसंधानकर्ता सुजीत सिंह ने बुधवार को कोयलानगर से लेकर मुख्य सड़क तक के सीसीटीवी फुटेज काे खंगाला. यही नहीं, श्री सिंह ने जीएम हितेश वर्मा से घटना की जानकारी ली. पुलिस उनके घर पर गयी और पत्नी व ड्राइवर से भी मामले की जानकारी ली.

धनबाद : बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में पदस्थापित महाप्रबंधक (सेल्स एंड मार्केटिंग) हितेश वर्मा को फोन पर धमकाने और घर जाकर गाली-गलौज करने तथा धमकी देने के मामले में मंगलवार को सरायढेला थाना में ठेकेदार कुंभनाथ सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. दर्ज केस में कुंभनाथ के अलावा कई अज्ञात लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज कर धमकी देने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. केस के अनुसंधानकर्ता सुजीत सिंह ने बुधवार को कोयलानगर से लेकर मुख्य सड़क तक के सीसीटीवी फुटेज काे खंगाला. यही नहीं, श्री सिंह ने जीएम हितेश वर्मा से घटना की जानकारी ली. पुलिस उनके घर पर गयी और पत्नी व ड्राइवर से भी मामले की जानकारी ली.

कुंभनाथ ने फोन कर दी थी अधिकारी को धमकी : 

जीएम (सेल्स एंड मार्केटिंग) हितेश वर्मा ने मंगलवार को सरायढेला थाना में ठेकेदार कुंभनाथ सिंह सहित अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. कहा था कि कुंभनाथ सिंह ने उन्हें फोन कर गाली-गलौज की और धमकाया. मंगलवार की शाम दुबारा कुंभनाथ ने फोन कर अपशब्द कहते हुए हिंसक धमकियां दीं. श्री वर्मा ने मामले से सीएमडी, जीएम सुरक्षा, डीएफ, डीटी को अवगत कराया. हितेश वर्मा के अनुसार, वह कार्यालय से शाम साढ़े सात बजे कोयला नगर स्थित अपने आवास के लिए निकले. इसी दौरान आधा दर्जन लोग उनके घर पहुंच गये. तीन लोग घर के बाहर थे और बाकी अंदर आकर उन्हें ढूंढ़ रहे थे. घर पर भी आकर गाली-गलौज की. इस दौरान उनकी पत्नी और ड्राइवर भी वहां मौजूद थे. इसके बाद हितेश ने पुलिस को सूचना दी.

Also Read: धनबाद : ठेकेदार कुंभनाथ सिंह ने कोयला भवन में तैनात BCCL अधिकारी को धमकाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >