पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद पासी धौड़ा एवं खटाल पट्टी के बीच गुरुवार शाम हुए जानलेवा हमले और हिंसक भिड़ंत मामले में पुटकी थाना में कुल 48 नामजद समेत करीब डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में तीन युवकों को पुलिस थाना में रखकर पूछताछ कर रही हैं. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ज्ञात हो कि गुरुवार की शाम इनमोसा भवन करकेंद के पास एक गुट ने पासी धौड़ा के रवि पासी पर हमला कर घायल कर दिया था. इसके बाद दोनों मुहल्लों के लोग भिड़ गये.
घायल रवि पासी का फर्द बयान हुई प्राथमिकी
इधर घायल रवि पासी (30) द्वारा पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में दिये फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत कांड संख्या – 01/2026 दर्ज किया है. नामजद आरोपियों में कारा यादव, विपिन यादव, बंटी यादव, पिंटू यादव, जितेंद्र यादव, बिनोद यादव, दीप यादव, दिलीप यादव, अजय यादव ( पिता विजय यादव ) एवं अजय यादव ( पिता शंकर यादव) शामिल हैं.
वहीं पुटकी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वकार हुसैन की लिखित शिकायत पर पुटकी थाना में कांड संख्या – 02/2026 दर्ज किया गया है. इसमें पथराव कर पुलिसकर्मियों व आम लोगों को घायल करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने आदि के आरोप में 38 नामजद के अलावा करीब डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. नामजद अभियुक्तों में दिलीप यादव, अजय यादव, बंटी यादव, धीरज यादव, पिंटू यादव, कारा यादव,अमित यादव, बिपिन यादव, संतोष यादव उर्फ खोड़ा, सचिन यादव, बिनोद यादव, कामेश्वर यादव, जितेन्द्र यादव, शंकर यादव, ऊर्फ बोदू यादव, बिजय यादव, तुलसी यादव, दिलीप यादव, अरुण यादव, बिपिन यादव, अजय यादव, पिंटू यादव, रोशन यादव, सोनू यादव, रीता देवी ( पति शीतल यादव ), बेबी देवी ( शंकर यादव ), संजय यादव, सागर पासी, विनय पासी उर्फ़ टूल्लू, करण नोनिया, संजय पासी, राहुल उर्फ पेड़ो पासी, विनोद पासी, शाहिल पासी, राजेश पासी, संजय कुमार, अखिलेश यादव, कैशल यादव, दीपू पांडेय शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
