Dhanbad News : तीन बच्चे के पिता ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, गया जेल

Dhanbad News : तीन बच्चे के पिता ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, गया जेल

Dhanbad News : डिगवाडीह बीएड कॉलेज के पास रविवार की रात भौंरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र की रहनेवाली एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास किया गया है. आरोप चासनाला केके गेट के पास के रहने वाले अमर कुमार राम पर लगा है, जिसे जोड़ापोखर पुलिस ने सोमवार की रात बोकारो से गिरफ्तार कर मंगलवार को धनबाद जेल भेज दिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता दूर का रिश्तेदार है. आरोपी तीन बच्चों का पिता है. वह रविवार को पीड़िता को गणेश मेला घुमाने के लिए डिगवाडीह लेकर आया था. मेला घूमने के बाद वापसी के दौरान झांसा देकर पीड़िता को बीएड कॉलेज के पास जंगल में ले गया, जहां जबरदस्ती दुष्कर्म की कोशिश की. इसी क्रम में किशोरी शोर मचाते हुए किसी तरह से आरोपी के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी. उसके बाद सोमवार को पीड़िता अपनी मां के साथ जोड़ापोखर थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >