बरोरा क्षेत्र से सेवानिवृत्त 24 कर्मियों को दी गयी विदाई

बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की कोलियरियों से शुक्रवार को 24 कर्मी रिटायर हो गये. सम्मान सह विदाई समारोह में सभी को विदाई दी गयी.

बाघमारा.

बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की कोलियरियों से शुक्रवार को 24 कर्मी रिटायर हो गये. सम्मान सह विदाई समारोह में सभी को विदाई दी गयी. इसमें 21 कर्मी एएमपी कोलियरी व तीन दामोदा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए. समारोह में एजीएम जीके मेहता ने सभी कर्मियों अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया. सेवानिवृत्त होनेवालों में कमल नोनिया, सुदेश्वर चौहान, सूरज लाल कुम्हार, योगेन्द्र बेलदार, विजय कुमार पासवान, गंगा राम महतो, मनोज कुमार बाउरी, मो फारुख खान, मो. यायब, रामबराम भुइयां, राजेन्द्र भुइयां, सुनील बाउरी, सुधीर मांझी, गुरबा जामुडा, अमृत महतो, महेशी मल्लाह, शनिचर किस्कू, संतोष कालंदी, नवीन दास, कमल महतो, नारायण महतो, रामचंद्र महतो, छोटेलाल महतो व मोती लाल बाउरी शामिल हैं. मौके पर पीओ एएमपी कोलियरी काजल सरकार, वित्त प्रबन्धक एके झा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक मुकेश कुमार, उप प्रबंधक कार्मिक संतोष कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >