Dhanbad News : झामुमो की पंचायत कमेटी के गठन में गुटबाजी

Dhanbad News : झामुमो की पंचायत कमेटी के गठन में गुटबाजी

Dhanbad News :

पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के चुरूरिया में झामुमो की पंचायत समिति गठन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे दिखे. एक गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी एवं संयोजक पर मनमानी करते हुए समिति गठित करने का आरोप लगाया. प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु हेम्ब्रम ने बताया कि शनिवार को पंचायत कमेटी का चयन किया जाना था, इसके लिए चुरूरिया पंचायत सचिवालय के पास कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गयी थी, परंतु बाद में पता चला कि पार्टी के ही कुछ लोग एक अलग गुट बनाकर सुंदरपहाड़ी के पास बैठक कर कमेटी का गठन कर रहे हैं, जो गलत है. इसका विरोध किया जायेगा और मामले की शिकायत विधायक से की जायेगी. वहीं चुरूरिया की बैठक में मौजूद साहबानअंसारी ने बताया कि दूसरे गुट के लोग पक्षपात करते हुए अपने पसंद के लोगों को पंचायत पदाधिकारी का पद देने के लिए ऐसा कर रहे हैं. विरोध करने वालों में मुख्य रूप से सहदेव मुर्मू, साहेबराम बास्की, सनातन हेम्ब्रम, महावीर मुर्मू, सिद्दीकी अंसारी आदि थे. वहीं सुंदर पहाड़ी में बैठक कर कमेटी गठित करने वाले प्रभारी सदस्यों ने पंचायत कमेटी का गठन कर लिया. मामले में प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू ने बताया कि कमेटी गठित करने को लेकर तीन दिन पूर्व पंचायत में संयोजक मंडली के निर्देश पर शनिवार को बैठक कर कमेटी गठित की गई है, विरोध जैसी कोई बात नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >