Dhanbad News : ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता पर बल

Dhanbad News : ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता पर बल

Dhanbad News : माटीगढ़ा डैम परिसर में बुधवार को ब्राह्मण कल्याण मंच का वार्षिक अधिवेशन सह वनभोज का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रामा शंकर तिवारी, बॉबी पांडेय, जीतेंद्र दुबे, सुरेश चंद्र तिवारी थे. अधिवेशन में समाज के वर्तमान हालात, युवाओं की शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कार और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाता रहा है और आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी को सही दिशा देने की. अधिवेशन के दौरान समाजहित में कई प्रस्ताव पारित किये गये. उनमें गरीब एवं मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सहयोग, युवाओं के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी शामिल है. वक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर समाज को संगठित रखने पर जोर दिया. मंच ने सर्वसम्मति से श्याम पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष एवं घोराठी निवासी पत्रकार राम पांडेय को मीडिया प्रभारी बनाया गया. पांच लोगों को संरक्षक मनोनीत किया गया. मौके पर मंच के अध्यक्ष अरविंद दुबे, सचिव रामकुमार पांडेय, नर्मदेश्वर पांडेय, सुमन पांडेय, रामशंकर तिवारी, रवींद्रनाथ पांडेय, आशीष तिवारी, निरंजन पांडेय, चंडी गयाली, डबलू तिवारी, उत्तम गयाली, मिथुन शर्मा, राकेश गयाली, राजू शर्मा, परेश चौबे, सुदामा दुबे, मुरली पांडेय, अविनाश दुबे, ललित तिवारी, राजेश पांडेय, गोकुल तिवारी, बमबम पांडेय, प्रवीण पांडेय, बलराम पांडेय आदि शामिल थे. अध्यक्षता अरविंद दुबे व संचालन एचडी पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन रवींद्रनाथ पांडेय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >