Dhanbad News: इमरजेंसी के मरीजों का डेटा आज से होगा ऑनलाइन, मिलेगी कंप्यूटराइज्ड पर्ची

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : रजिस्ट्रेशन काउंटर में लगाये गये कंप्यूटर व प्रिंटर

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का डेटा गुरुवार से ऑनलाइन हो जायेगा. अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी मरीजों की जानकारी कंप्यूटर में दर्ज की जायेगी. अस्पताल प्रबंधन ने गुरुवार से इमरजेंसी के मरीजों की जानकारी ऑफलाइन दर्ज करना बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है. प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी में कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य उपकरण बुधवार को लगा दिये गये हैं. इसके अलावा ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद इलाज कराने इमरजेंसी पहुंचने वाले मरीजों को कंप्यूटराइज्ड पर्ची दी जायेगी. इमरजेंसी में चिकित्सा परामर्श प्राप्त करने वाले मरीजों का रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज होगा. बता दें कि एसएनएमएमसीएच के विभिन्न विभागों में चिकित्सा व्यवस्था ऑनलाइन करने की तैयारी अस्पताल प्रबंधन ने शुरू कर दी है. इमरजेंसी की व्यवस्था भी ऑनलाइन हो जायेगी.

ओपीडी का सर्वर डाउन होने से ऑफलाइन बनायी गयी पर्ची

एसएनएमएमसीएच का सर्वर बुधवार को डाउन रहने से ओपीडी के मरीजों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में समस्या बनी रही. पूर्वाह्न 10.30 बजे के बाद सर्वर पूरी तरह डाउन हो गया. इससे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा ठप हो गयी. ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर में मरीजों की भीड़ बढ़ने से हंगामा शुरू हो गया. स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने का निर्देश दिया. पूर्वाह्न 10:30 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में मरीजों का काउंटर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर डॉक्टर पर्ची प्रदान की गयी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में ओटीपी नहीं आने में समस्या हो रही थी. ऐसे में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं हो रही थी. बता दें कि मंगलवार से ही अस्पताल प्रबंधन ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन की थी. पहले दिन भी सर्वर में समस्या होने से मरीजों को परेशानी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >