घर में मृत पड़ा था बुजुर्ग, दुर्गंध आने पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया

वरीय संवाददाता, धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के अभय सुंदरी स्कूल के पास रहने वाले बुजुर्ग सुनंदो भारद्वाज की उनके घर में मौत हो गयी. शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने सोमवार को धनबाद पुलिस को सूचना दी. इसके बाद एसआइ चिरंजीत प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बुजुर्ग का शव नीचे पड़ा है. शव को देख कर लगता है कि उनकी मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी है. हालांकि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा.

जमशेदपुर गये थे परिवार के लोग :

घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता भारद्वाज को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके कुछ घंटों बाद वह थाना पहुंची. सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह पूरे परिवार के साथ 24 मई को जमशेदपुर गयी थी. उनके पति सुनंदो घर में ही थे. उन्होंने बताया कि सुनंदो शराब पीने के आदि थे. हो सकता है कि शराब पीकर नशे में गिर गये हों और उनकी मृत्यु हो गयी हो. पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता, कतरास में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >