Dhanbad News : इएमआरएस खेल प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल स्कूल ने झटके 14 पदक

Dhanbad News : इएमआरएस खेल प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल स्कूल ने झटके 14 पदक

Dhanbad News : दुमका और साहेबगंज में आयोजित चतुर्थ इएमआरएस राष्ट्रीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025–26 में पहली बार भाग ले रहे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय टुंडी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका वर्ग में कुल 14 पदक हासिल किया. बालक वर्ग के अंडर 14 में प्रवीण हांसदा और कुणाल बारी ने बैडमिंटन के एकल खेल में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया. बैडमिंटन के ही अंडर-19 वर्ग में जीतू मोहली को रजत पदक हासिल किया. बालिका वर्ग ने तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदकों पर कब्जा किया. यहां के कुल आठ छात्र–छात्राओं का चयन झारखंड इएमआरएस राज्य टीम की अलग-अलग खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया. बालक वर्ग से देवानद हांसदा, कुणाल बारी तथा बालिका वर्ग से प्रमिला कुमारी, दीपा कुमारी और दीपिका कुमारी सहित पांच छात्र-छात्राओं का चयन योगा इवेंट में हुआ. प्राचार्या फिरदौस अख्तर ने विद्यालय टीम के दोनों वर्गों के सभी मेंटर को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >