Dhanbad News : केशलपुर मुंडा धौड़ा निवासी जीतन भुइयां (17 वर्ष) की कतरी नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक का शव शनिवार की सुबह शिव मुहल्ला के समीप नदी के किनारे झाड़ी में फंसा मिला. पास-पड़ोस के लोगों ने शव निकाला और घर ले गये. जहां शव को देखते ही परिजनों के चीत्कारों से माहौल गमगीन हो गया. मृतक की मां बसंती देवी ने बताया कि जीतन शुक्रवार की शाम कतरी नदी में नहाने गया था, तभी पैर फिसल जाने से वह नदी गिर गया और पानी में बहने लगा. स्थानीय युवकों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह पानी की तेज धार में बह गया. मृतक मेहनत मजदूरी कर जीवनयापन करता था. पड़ोस के लोगों ने उसे दफना दिया. मृतक किसी बीमारी से पीड़ित था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
