लोयाबाद: केके पॉलीटेक्निक उप डाकघर गोविंदपुर में करीब 9 करोड़ के घोटाले के एक पुराने मामले में शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद हॉस्पिटल के समीप रहने वाले पंकज चौहान के घर पहुंची. ईडी की टीम अपने साथ स्थानीय पुलिस को भी लेकर पहुंची थी. लेकिन पंकज घर पर नहीं मिला.
ईडी उससे पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी. ईडी सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंकज के घर पहुंची थी और आधे घंटे तक उसके घरवालों से पूछताछ कर वहां से निकल गई. ईडी टीम ने शामिल अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कई बार उसे पुछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ.
जिस कारण ईडी की टीम उसके घर पहुंची थी. बताया जाता है कि पंकज चौहान पर अप्रैल 2024 में केके पॉलीटेक्निक उप डाकघर गोविंदपुर में हुए घोटाले का केस दर्ज है. पंकज के खाते में दो करोड़ 89 लाख 12 हजार 600 रुपए ट्रांसफर कर निकासी किया गया था.
सीबीआई के द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर पंकज सहित अन्य को जेल भी भेजा गया था. अब यह मामला सीबीआई से ईडी को ट्रांसफर हो गया है. ईडी उसे पूछताछ के लिए बुला रही हैं लेकिन पंकज ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा है.
