ईको क्लब ने बीआइटी सिंदरी के छात्रों को दीं 100 साइकिलें

बीआइटी सिंदरी के ईको क्लब ने 1992 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों की मदद से पर्यावरण को बचाने के लिए ईको व्हील पहल शुरू की है.

सिंदरी.

बीआइटी सिंदरी के ईको क्लब ने 1992 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों की मदद से पर्यावरण को बचाने के लिए ईको व्हील पहल शुरू की है. क्लब की ओर से संस्थान के छात्रों को 100 ईको साइकिलें दी. इससे संस्थान परिसर में छात्र- छात्राए स्वस्थ व फिट होकर आवागमन कर सकेंगे. बीआइटी के निदेशक प्रो पंकज राय ने कहा कि साइकिल चलाकर हम फिट रह सकते हैं. इससे प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है. क्लब के प्रभारी प्रो बीडी यादव ने कहा कि ईको साइकिल से छात्रों को समय की बचत के साथ पढ़ाई सहित अन्य गतिविधियों में सहूलियत होगी. क्लब के संस्थापक प्रणय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >