30 टन कोयला लदा जब्त ट्रक लेकर फरार हुआ चालक

भागाबांध ओपी क्षेत्र के बरारी कोक में शुक्रवार की देर रात डीएसपी (विधि- व्यवस्था) दीपक कुमार ने छापेमारी कर 30 टन कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया. पुलिस के पहुंचते ही तस्कर भाग निकले.

पुटकी.

भागाबांध ओपी क्षेत्र के बरारी कोक में शुक्रवार की देर रात डीएसपी (विधि- व्यवस्था) दीपक कुमार ने छापेमारी कर 30 टन कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया. पुलिस के पहुंचते ही तस्कर भाग निकले. डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर वहां लगातार कोयला का अवैध कारोबार हो रहा है. जब्त ट्रक को भागाबांध ओपी पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं भागाबांध ओपी पुलिस के हिरासत में लिये जाने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस हिरासत से ट्रक लेकर भाग जाना कई सवाल खड़े हो रहे हैं. यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले में भागाबांध पुलिस कोयला तस्करी और जब्त ट्रक लेकर भागने के मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करने जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >