Dhanbad News: आइसीटी चैंपियनशिप की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 18 से

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए राज्य में पहली बार आइसीटी चैंपियनशिप - झारखंड ई शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

88 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

धनबाद.

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए राज्य में पहली बार आइसीटी चैंपियनशिप – झारखंड ई शिक्षा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं. 18 व 19 नवंबर को आइसीटी चैंपियनशिप की जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इसमें कक्षा 9-12 तक के प्रखंड स्तर पर चयनित 88 स्कूली बच्चे भाग लेंगे. जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

पदक, सर्टिफिकेट व स्कूल बैग दिये जायेंगे

प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता के बाद जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राओं (प्रखंड स्तर पर हर कक्षा (9-12) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र व एक छात्रा) को पुरस्कार स्वरूप रजत पदक, सर्टिफिकेट और स्कूल बैग तथा जिला स्तर प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित छात्र-छात्राओं (जिला स्तर पर प्रत्येक कक्षा (कक्षा 9-12) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र व एक छात्रा) को पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण पदक, स्मार्टवॉच और सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे.

दो केंद्र बनाये गये

प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के मेंटरिंग आइसीटी प्रशिक्षक को प्रशंसा प्रमाणपत्र तथा जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं के मेंटरिंग आइसीटी प्रशिक्षक को विशिष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे. झारखंड ई शिक्षा महोत्सव के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए दो प्रतियोगिता केंद्र निर्धारित किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >