Dhanbad News: ग्राउंड फ्लोर में होगी वार्ड एक से 20 तक के मतों की गिनती

27 फरवरी को राजकीय पॉलिटेक्निक में होगी मतगणना, सभी हॉल में सुरक्षा बल, सीसीटीवी और आवश्यक संसाधनों की होगी व्यवस्था

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक, धनबाद में शुरू होगी. धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नप की मतगणना के लिए कुल 15 हॉल बनाये गये हैं. इसमें धनबाद नगर निगम के लिए 11 हॉल और चिरकुंडा नगर परिषद के लिए चार हॉल निर्धारित हैं. सभी वार्डों की मतगणना अलग-अलग हॉल व फ्लोर में की जायेगी.

ग्राउंड फ्लोर पर होगी एक से 20 वार्डों की होगी मतगणना

राजकीय पॉलीटेक्निक के ग्राउंड फ्लोर पर हॉल नंबर-एक में वार्ड संख्या एक से पांच, हॉल नंबर-दो में वार्ड छह से 10, हॉल नंबर-तीन में वार्ड 11 से 15 और हॉल नंबर-चार में वार्ड 16 से 20 तक की मतगणना होगी.

21 से 30 की पहले व 31 से 55 की दूसरे तल्ले पर होगी गिनती

पहली मंजिल के हॉल नंबर-पांच में धनबाद नगर निगम के वार्ड 21 से 25 की मतगणना होगी, जबकि हॉल नंबर-छह में वार्ड 26 से 30 के मतों की गिनती होगी. वहीं दूसरी मंजिल के हॉल नंबर-सात में वार्ड 31 से 35, हॉल नंबर-आठ में वार्ड 36 से 40, हॉल नंबर-नौ में वार्ड 41 से 45, हॉल नंबर-10 में वार्ड 46 से 50 तथा हॉल नंबर-11 में वार्ड 51 से 55 की मतगणना होगी. जिला प्रशासन ने सभी हॉल में सुरक्षा बल, सीसीटीवी और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि मतगणना शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से हो सके.

नप के सभी वार्ड के लिए ग्राउंड फ्लोर पर बने हॉल

चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड एक से पांच की मतगणना भी ग्राउंड फ्लोर पर हॉल नंबर-एक में, वार्ड छह से 10 की हॉल नंबर-दो में, वार्ड 11 से 15 की हॉल नंबर-तीन में तथा वार्ड 16 से 21 की मतगणना हॉल नंबर-चार में की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >