सिजुआ इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान व फ्रेशर्स वेलकम: टॉपर्स हुए सम्मानित, SSP प्रभात कुमार रहे मुख्य अतिथि

शक्ति इंटर कॉलेज सिजुआ में प्रतिभा सम्मान और फ्रेशर्स वेलकम समारोह हुआ। एसएसपी प्रभात कुमार ने छात्रों को अनुशासन का महत्व समझाया।


सिजुआ, धनबाद: टाटा सिजुआ 12 स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर्स वेलकम समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में तीनों संकाय के टॉपर छात्र -छात्राओ को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार, विशिष्ट आतिथि टाटा स्टील कंपनी के सिजुआ कोलियरी हेड संजीव कुमार ठाकुर के अलावा विशिष्ट आतिथि डीएसपी विधि व्यवस्था प्रकाश सोय, डीएफओ विकास पालीवाल, सिजुआ कोलियरी के यूनियन अध्यक्ष संजय सिंह, बीके पांडे ने छात्र -छात्रओं के अलाआ उनके माता-पिता को सम्मानित किया.


अध्यक्षता विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने की.अतिथियों को प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने बुके वा शॉल भेंट की गयी. मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि बिना अनुशासन के कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है और न ही अपने जीवन को बेहतर कर सकता है. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दिशा बदल सकती है. मौके पर बसंत महतो, रामेश्वर महतो, उत्तम कुमार महतो, मदन महतो, मनोज कुमार महतो, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो, प्रो राजकुमारी, मोहित कुमार महतो आदि थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >