हरिणा छ प्रीतिभोज में मारपीट, हंगामा

हरिणा में एक शादी समारोह में शनिवार की रात जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला

बाघमारा. बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा दीवान प्लेस में आयोजित एक शादी समारोह में शनिवार की रात 10.30 बजे जमकर हंगामा हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया. एक पंचायत जनप्रतिनिधि के साथ भी बकझक हुई. बताया जा रहा है कि दीवान प्लेस में सड़क पर कुछ युवकों द्वारा वाहन को तिरछा खड़ा करने को लेकर आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के साथ बकझक के बाद मारपीट हो गयी. इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव हुआ. हालांकि किसी को चोट नहीं लगी. देखते ही देखते बाघमारा के दर्जनों लोगों ने हंगामा करते हुए उपद्रवियों को दूर तक खदेड़ दिया. इधर, कुछ लोगों ने एक पंचायत प्रतिनिधि के साथ भी उपद्रवियों को भगाने आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >