तापमान बढ़ेगा, लेकिन ठंड से नहीं मिलेगी राहत, जानें कैसा है धनबाद का मौसम

Dhanbad Weather: धनबाद में धूप खिलने के बाजवूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है. सर्द हवा दिन भर लोगों को ठंड का अहसास करा रहा है. शाम ढलने के साथ ही ठंड की तीव्रता बढ़ जाती है. दिन भर लोग गर्म कपड़ों में दिख रहे हैं. शाम को खिड़की-दरवाजे बंद कर लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं.

Dhanbad Weather: धनबाद जिले में ठंड का असर बढ़ गया है. धूप खिलने के बावजूद हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गयी है. पछुआ हवाओं ने सर्दी के प्रकोप को और तीव्र कर दिया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 10 दसंबर से तापमान में फिर गिरावट आने के आसार हैं.

सर्दी से बचने के लिए शाम को ही घरों में कैद हुए लोग

सोमवार को सुबह से धूप खिली रही. इसके बाद भी सर्द हवा ने दिन भर ठंड का अहसास कराया. शाम ढलने के साथ ही ठंड की तीव्रता बढ़ गयी. दिन भर लोग गर्म कपड़ों में दिखे. शाम को खिड़की-दरवाजे बंद कर घरों में कैद हो गये.

खुले आसमान के नीचे जीवन बसर करने वाले लोग परेशान

खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रात में ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dhanbad Weather: धनबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड

धनबाद का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 2 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 11 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. हालांकि, ठंडी हवा लोगों को कनकनी का अहसास कराती रही. जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

आ गया मौसम विभाग का अलर्ट, रांची समेत 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा वेदर

झारखंड को झेलना होगा सर्दी का सितम, 10 डिग्री की गिरावट के बाद इतना बढ़ा पारा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड को झेलनी होगी कोहरे और धुंध की मार, आज ही जान लें अगले 5 दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >