धनबाद में अंडरपास विवाद गहराया, ग्रामीणों ने दिया एक दिवसीय धरना

Dhanbad News : ईस्ट बसुरिया (धनबाद) में रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष देखने को मिला. जलभराव और जरूरी सुविधाओं की कमी के खिलाफ लोगों ने धरना देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की.

रिपोर्ट सुमन सिंह धनबाद 

Dhanbad News : धनबाद के ईस्ट बसुरिया स्थित बौआ उत्तर कला पंचायत में रेलवे फाटक संख्या 4 को बंद कर बनाए गए अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. अंडरपास में जलजमाव, प्रकाश व्यवस्था की कमी और निर्माण में अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना दिया.

अंडरपास में जलजमाव और अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का विरोध

एक दिवसीय धरना के माध्यम से धनबाद रेल मंडल के प्रबंधन से ग्रामीणों ने अंडरपास में जल जमाव की समस्या के निदान की मांग की है. धरना में ग्रामीणों ने कहा कि धनबाद रेलवे विकास करना चाहती है या विनाश. जो अंडरपास बनाया गया है उसमें घोर अनियमितता बरती गई है जिसके कारण जल जमाव होता है. अंडरपास के अंदर लाइट की व्यवस्था नहीं है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है.

मांगें पूरी नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि हमारी मांगों को अनदेखा किया गया तो ग्रामीण इससे भी बड़ा आंदोलन कर रेल रोको आंदोलन के तहत रेल का चक्का जाम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >