Dhanbad News: 24 घंटे में पांच डिग्री गिरा पारा, आज से बारिश के आसार

जिले में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह जहां धूप का असर रहा है. वहीं अपराह्न दो बजे से आसमान में बादल छाने लगे.

जिले में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह जहां धूप का असर रहा है. वहीं अपराह्न दो बजे से आसमान में बादल छाने लगे. इस दौरान सरायढेला के आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गयी. तेज हवाओं और गरज के असर से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. इधर पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वहीं गुरुवार को यह घटकर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

अगले तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है. 12, 13 और 14 जून को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवा चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. संभावित खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >